देवली -उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने राजस्थान विधानसभा में पेश किए गए बजट को खुशहाली का गारंटी कार्ड बताया है। विधायक राजेंद्र गुर्जर ने बुधवार को शाम 4 बजे बजट को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट प्रदेश के सभी वर्गों के लिए खुशहाली वाला है। बजट में आमजन का पूरा ध्यान रखा गया है।