वाराणसी के ऊपरवार में नापी के बाद लगाए गए खूंटे उखाड़ने का आरोप पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी
सेवापुरी। वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के उपरवार गांव निवासी कमला शंकर ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही दो लोगों पर जमीन की नापी के बाद लगाए गए खूंटे उखाड़ने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, कमला शंकर को अराजी संख्या 157 में 0.012 हेक्टेयर भूमि सरकार की ओर से प्राप्त हुई है। इसी अराजी संख्या में क्रम संख्या 18 पर उपरवार गांव निवासी उर्मिला देवी पत्नी राजेश को भी 0.012 हेक्टेयर भूमि आवंटित हुई है। भूमि की पैमाइश और कब्जे के लिए संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील में प्रार्थना पत्र दिया गया था।
आरोप है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर 1 जुलाई 2026 को हल्का लेखपाल और कानूनगो ने मौके पर पहुंचकर भूमि की नापी की तथा सीमांकन के लिए खूंटे गाड़कर कब्जा दिलाया। आरोप है कि उसी रात गांव निवासी रामपति और सभापति पुत्र स्व. मग्गन ने मौके पर पहुंचकर लगाए गए खूंटे उखाड़कर फेंक दिए। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। वही इस मामले कपसेठी पुलिस ने शनिवार की देर रात करीब 11 बजे मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है