रामेश्वर में विराट कुश्ती का आयोजन, पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच
सेवापुरी। युगल दास एवं बिहारी दास की स्मृति में वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत शुक्रवार को रामेश्वर में विराट कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राधारमण दास जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जगापट्टी, कौरौत, तेंदुई और कोइरीपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने भाग लिया और अखाड़े में अपने दांव-पेच का प्रदर्शन किया।
कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने तालियों के साथ पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका सुरेंद्र पहलवान ने निभाई और मुकाबलों को निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से महाबली त्रिपाठी, राजबली त्रिपाठी, रामजी तिवारी, भुल्लन यादव, गोपी पहलवान, श्याम यादव, छेदी, संजय तिवारी, ऋषभ सिंह, सतेंद्र यादव, गुलाब भगत, सधई यादव, बीरबल यादव और सच्चाराम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। आयोजन को लेकर ग्रामीणों और कुश्ती प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।