आगरा, उत्तर प्रदेश। जनपद आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की आवास विकास चौकी अंतर्गत स्थित गुरुकुल इंस्टीट्यूट में शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव काफी पुरानी अवस्था में होने के कारण आसपास दुर्गंध फैल रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को डायल 112 के माध्यम से गुरुकुल इंस्टीट्यूट में चोरी होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जब परिसर की जांच की तो वहां एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि परिसर से दुर्गंध आ रही थी।
डीसीपी सिटी रवींद्र कुमार ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी सिटी रवींद्र कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और आवश्यक जांच के निर्देश दिए।
पुलिस के अनुसार, मृतक मूल रूप से कानपुर देहात जिले का रहने वाला था। घटनास्थल पर मिले मृतक के ममेरे भाई से भी पुलिस ने पूछताछ की है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
.
.
.
.
#AgraNews #AgraPolice #Jagdis hpura #GurukulInstitute #DCPAgra #RavindraKumar #CrimeNews #UttarPradeshNews #UPPolice #BreakingNews #HindiNews #NHPBharat #आगरा #जगदीशपुरा