शामली, उत्तर प्रदेश। जनपद शामली में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाभवन पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 17 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की गई है।
एसपी एनपी सिंह के निर्देशन में कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाभवन थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया आरोपी
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान मांगेराम पुत्र प्रकाश चंद, निवासी ग्राम जानीपुर, कस्बा जलालाबाद, थाना थानाभवन, जनपद शामली के रूप में हुई है।
.
.
.
.
#ShamliNews #ShamliPolice #Thanabhawan #Jalalabad #UPPolice