बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने कोतवाली नगर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया।
बाजारों और प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण
रूट मार्च के दौरान एसपी रवीना त्यागी ने शहर के व्यस्त बाजारों, मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता बरतने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
दुकानदारों और राहगीरों से किया संवाद
पुलिस अधीक्षक ने रूट मार्च के दौरान दुकानदारों, व्यापारियों और राहगीरों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखें।
साथ ही लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई।
पुलिस अधिकारियों की रही मौजूदगी
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विवेक तिवारी, क्षेत्राधिकारी नगर मोहम्मद आफताब आलम सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
.
.
.
.
#BarabankiNews #BarabankiPolice #RaveenaTyagi #UPPolice #PoliceRouteMarch