मऊ, उत्तर प्रदेश। जनपद मऊ में ई-रिक्शा और ऑटो में सफर करने वाली महिलाओं के पर्स से नकदी और जेवरात चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह की चार महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 20 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।
भीड़भाड़ वाले वाहनों में महिलाओं को बनाती थीं निशाना
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार महिलाएं मूल रूप से आजमगढ़ जिले की रहने वाली हैं और वर्तमान में मऊ में तंबू लगाकर रह रही थीं। आरोप है कि ये महिलाएं ई-रिक्शा और ऑटो में यात्रियों की भीड़ का फायदा उठाकर अकेली सफर कर रही महिलाओं को निशाना बनाती थीं।
पुलिस के अनुसार, गिरोह की एक महिला यात्री को बातचीत में उलझा देती थी, जबकि दूसरी महिला मौका पाकर उसके पर्स की चेन खोलकर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लेती थी।
.
.
.
.
#MauNews #MauPolice #UPPolice #WomenGang #TheftGang #PoliceArrest