गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश। गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी में शुक्रवार, 6 नवंबर की रात करीब 9 बजे जोरदार धमाका होने से हड़कंप मच गया। धमाका इतना तेज था कि पुलिस चौकी की दो खिड़कियों के शीशे टूट गए और दीवार में भी दरार आ गई। घटना में एक फूड डिलीवरी कर्मचारी घायल हो गया, जबकि पुलिसकर्मी सुरक्षित रहे।
सोशल मीडिया पर संगठन ने किया जिम्मेदारी लेने का दावा
घटना के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 'गाजी 2' नामक अकाउंट से एक पोस्ट सामने आई। इसमें 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' नामक संगठन की ओर से धमाके की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। हालांकि, पुलिस ने इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच एजेंसियां पोस्ट की सत्यता और इसे जारी करने वाले लोगों की पहचान करने में जुटी हैं।
एटीएस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच
धमाके की सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS), बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। जांच टीमों ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए और नमूनों को परीक्षण के लिए भेजा।
डीसीपी ऋजुल कुमार के अनुसार, प्रारंभिक जांच में घटनास्थल से बारूद या विस्फोटक सामग्री के अवशेष नहीं मिले हैं। घायल डिलीवरी कर्मचारी की हालत अब ठीक है।
धमाके की वजह अभी स्पष्ट नहीं
.
.
.
.
#GhaziabadNews #Vasundhara #PoliceChowkiBlast #GhaziabadPolice