पिंड्रा: प्रेमिका की शादी से पहले दूल्हे के पास पहुंचा प्रेमी, तांडव करने पर हुई कुटाई, चोलापुर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के गढ़सरा गांव में बुधवार को प्रेमिका की शादी कही और तय होने पर प्रेमी उसके होने वाले ससुराल पहुंच तांडव काटा। इस पर ससुराल के लोगों ने प्रेमी की जमकर कुटाई किया और पुलिस के हवाले करते हुए मुकदमा दर्ज करवाया। बता दें कि प्रेमिका की शादी जून महीने में होनी थी, शादी की सूचना मिलते ही प्रेमी ससुराल पहुंच गया था।