पिंड्रा: बड़ागांव थाना क्षेत्र में गलत दिशा से आ रही ट्रक ने बाइक चालक को कुचला, मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा
वाराणसी के बड़ागांव थान क्षेत्र के जमालपुर गांव के पास सोमवार को गलत दिशा से रही ट्रक ने बाइक चालक को टक्कर मारने के साथ कुचलते हुए निकल गई। बाईक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर हंगामा शुरू कर दिया और कई वाहनों पर पथराव किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को खदेड़ा।