पिंड्रा: बड़ागांव में सड़क हादसे के बाद बवाल कर पथराव करने वाले 60 से 70 लोगों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र की पुलिस ने सड़क पर एक्सीडेंट के बाद हंगामा और पथराव करने वाले 60 से 70 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। दअरसल वाराणसी के बड़ागांव में सोमवार की शाम एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद लोगो ने हंगामा काटते हुए वाहनों पर पथराव कर दिया था। जिसे लेकर पुलिस ने मुकदमा मंगलवार को दर्ज किया।