पिंड्रा: वाराणसी के बड़ागांव में अवैध मिट्टी खनन का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस टीम जांच में जुटी
वाराणसी में रविवार को बड़ागांव थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। दावा किया गया कि शासन के रोक के बाद भी क्षेत्र में अवैध मिट्टी का खनन धड़ल्ले से चल रहा है।वही वायरल वीडियो की जांच में बड़ागांव थाना क्षेत्र की पुलिस टीम जुट गई है।