पिंड्रा: बड़ागांव पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को किया गिरफ्तार
वाराणसी में मंगलवार को बड़ागांव थाना क्षेत्र की पुलिस ने विकास जायसवाल नामक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि नाबालिग से पिछले 4 वर्षों से वह बात करता था और उसे शादी का आश्वासन देकर शारीरिक संबंध बनाया। नाबालिग का आरोप है कि आश्वासन के बाद अब अभियुक्त शादी से इंकार कर रहा है।