पिंड्रा: चौबेपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, अभियुक्त को भेजा जेल
वाराणसी में चौबेपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने नाबालिग से बलात्कार के आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार लिया। पुलिस ने बताया कि 11 मई को अभियुक्त के खिलाफ नाबालिग के परिजनों ने मुकदमा दर्ज करवाया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।