हजीरा थाना क्षेत्र में डायल 112 पुलिस पर गंभीर आरोप!
50 से 100 रुपये लेकर रेत से भरे ट्रैक्टर निकलवाने का दावा, वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में
ग्वालियर। थाना हजीरा क्षेत्र में संचालित FRV (डायल 112) के चालक एवं पुलिसकर्मियों पर कथित तौर पर 50 से 100 रुपये लेकर रेत से भरे ट्रैक्टर निकलवाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति डायल 112 वाहन के पास पहुंचकर अपने रेत के ट्रैक्टर निकलवाने के लिए खर्चे की बात करता सुनाई दे रहा है। वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि सामने से रेत से भरे ट्रैक्टर निकल रहे हैं। इसी दौरान FRV चालक वाहन से नीचे उतरता है, लेकिन रेत के ट्रैक्टर से जुड़े व्यक्ति के आने पर वहीं खड़ा रहता है।
अब सवाल यह है कि क्या क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई के बजाय कथित रूप से पैसों का लेन-देन कर ट्रैक्टरों को निकलवाया जा रहा है?
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से सवाल:
क्या वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी?
FRV में तैनात चालक