ग्वालियर में सरकारी वाहनों पर नियमों की अनदेखी? बिना नंबर प्लेट सड़कों पर दौड़ रहे वाहन, कार्रवाई कौन करेगा?
क्या चालानी कार्रवाई सिर्फ आम जनता के लिए है? सरकारी वाहनों को आखिर किसका संरक्षण?
ग्वालियर। शहर की सड़कों पर यातायात नियमों का पालन कराने के लिए यातायात पुलिस लगातार कार्रवाई करती नजर आती है। बिना नंबर प्लेट या नियमों का उल्लंघन करने वाले आम वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की जाती है। लेकिन सवाल यह है कि जब सरकारी वाहन ही बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ते नजर आएं, तो उन पर कार्रवाई कौन करेगा?
सरकारी वाहनों पर नंबर प्लेट न होना यातायात व्यवस्था और नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। क्या नियम केवल आम नागरिकों के लिए हैं, या सरकारी वाहनों पर भी समान रूप से लागू होते हैं?
ग्वालियर पुलिस द्वारा पूर्व में बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर चालानी कार्रवाई किए जाने के मामले भी सामने आए हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि सरकारी वाह
Gwalior Gird, Gwalior | Nov 15, 2026