21 साल की मुस्कान ने अपनी मर्जी से रचाई शादी, वीडियो जारी कर परिजनों को ठहराया जिम्मेदार; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस,
डबरा। मध्य प्रदेश के डबरा क्षेत्र के हरिपुर से प्रेम विवाह का एक मामला सामने आया है। यहां 21 वर्षीय मुस्कान बाथम, पुत्री विनोद बाथम, ने अपनी मर्जी से शादी कर ली। शादी के बाद नवविवाहित जोड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पारिवारिक रिश्तों और युवाओं के अपने जीवनसाथी चुनने के अधिकार को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
वायरल वीडियो में क्या बोलीं मुस्कान?
दुल्हन के जोड़े में अपने पति के साथ नजर आ रहीं मुस्कान वीडियो में अपना परिचय देते हुए कहती हैं कि उनका नाम मुस्कान बाथम है, वह हरिपुर की निवासी हैं और उनकी उम्र 21 वर्ष है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है।
वीडियो में मुस्कान यह भी कहती हैं कि यदि उनके पति या ससुराल पक्ष के परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी होती है, तो इसके लिए उनके मायके प�