शराब के नशे में बीच चौराहे पर विवाद, एक व्यक्ति ने दूसरे को किया घायल,
ग्वालियर। शहर के हजीरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चार शहर का नाका स्थित शराब की दुकान के सामने शराब पीने के बाद दो व्यक्तियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल कर दिया।
घटना के बाद घायल व्यक्ति लहूलुहान हालत में नजर आया। बीच चौराहे पर हुए इस विवाद से आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
सवाल यह है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब के नशे में इस तरह के विवाद और मारपीट पर आखिर कब लगेगी लगाम?
घटना थाना हजीरा क्षेत्र के चार शहर का नाका स्थित शराब की दुकान के सामने की बताई जा रही है।
SP Gwalior