दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग का भव्य सम्मेलन संपन्न
राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह तोमर ने पदाधिकारियों को दिलाई शपथ, बोले– देश के हर घर तक पहुंचाएंगे मानव अधिकारों की जागरूकता
नई दिल्ली। मानव अधिकारों के संरक्षण और सामाजिक न्याय की अलख जगाने के उद्देश्य से मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग, दिल्ली प्रदेश का पदाधिकारी सम्मेलन एवं मिलन समारोह नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संजय गहलोत ने कार्यक्रम का संयोजन किया।
सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह तोमर ने नवनियुक्त एवं उपस्थित पदाधिकारियों को संगठन के उद्देश्यों के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आयोग का लक्ष्य क�