Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Jabalpur
Crimenews
kosisamachaar
वोट चोर गद्दी छोड़..
Kahara, Saharsa
| Oct 8, 2026
MORE NEWS
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा सेतु शिविर – सरकार आपके द्वार’ का आयोजन सरकार द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत सारण जिले के सभी प्रखंडों में ‘सेवा सेतु शिविर – सरकार आपके द्वार’ का आयोजन 6, 7 एवं 8 अक्टूबर 2026 को किया गया। शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उनके नजदीक उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इन शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और अपनी आवश्यकताओं एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन एवं जानकारी साझा की। ‘सरकार आपके द्वार’ की भावना के साथ आयोजित इन शिविरों की कुछ तस्वीरें एवं झलकियाँ।
Saharsa, Bihar | Oct 8, 2026
सारण प्रमंडल स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 का खेल भवन में शुभारंभ ================= छपरा, 8 अक्टूबर 2026 ================= सारण प्रमंडल स्तरीय ( जिला -सारण, गोपालगंज, सिवान )वार्षिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 का आज खेल भवन, छपरा में विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अनुमंडल पदाधिकारी, सदर द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके पूर्व राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का गायन किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों एवं आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। खिलाड़ियों को पूरे उत्साह एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा प्रमंडल स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 के अंतर्गत विभिन्न खेल विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभाशाली विद्यार्थी खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। विभिन्न खेलों के लिए आवश्यक मैदान, तकनीकी व्यवस्था एवं अन्य तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए विभिन्न खेल विधाओं में तकनीकी पदाधिकारियों एवं शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इनके द्वारा प्रतियोगिताओं के संचालन एवं तकनीकी व्यवस्था में आवश्यक सहयोग दिया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। जिला प्रशासन एवं खेल विभाग द्वारा विद्यालय स्तर से ही खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
Saharsa, Bihar | Oct 8, 2026
1.68 करोड़ के नाले में बड़ा खेल? बनते ही टूटने लगा निर्माण, रिश्तेदारी से ठेके तक सवाल. SDO के आदेश की भी अनदेखी, आखिर किसके इशारे पर जारी है काम?
Kahara, Saharsa | Oct 8, 2026
> बम्पर दिवाली ऑफर! 💥 > गाड़ी कोई भी लो, गिफ्ट 9 पाओ! > आसान फाइनेंस, एक्सचेंज बोनस के साथ > गीता प्रदीप शाह ऑटोमोबाइल में बुकिंग शुरू `#GeetaPradeepShahAutomobile #DussehraOffer #DhanterasOffer #DiwaliOffer #FestiveOffer #BikeOffer #FreeGift #9GiftFree #DiwaliDhamaka #AlwarBike #DiwaliBookingOpen #NavratriToDiwali #BestOffer #mahishi #simribakhtiyarpur #nahutta #bajanathpur #kosisamachar #saharsa GPS Bajaj, Saharsa
Kahara, Saharsa | Oct 8, 2026
सहरसा
Kahara, Saharsa | Oct 8, 2026
छपरा में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत भव्य आयोजन: स्कूली बच्चों ने 'सेवा के रंग' से सजाया राजेंद्र स्टेडियम छपरा। विभागीय निर्देशों के आलोक में तथा जिलाधिकारी सारण के दिशा निर्देश में छपरा नगर निगम के तत्वावधान में आज स्थानीय राजेंद्र स्टेडियम में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत 'सेवा के रंग' नामक एक भव्य और रचनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कला और रचनात्मकता के माध्यम से समाज में सेवाभाव और जागरूकता का संदेश फैलाना था। इस गरिमामयी समारोह में छपरा की माननीय महापौर और नगर आयुक्त के साथ-साथ नगर निगम के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों— ब्रजकिशोर किंडरगार्डन और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के लगभग 500 छात्र-छात्राओं और उनके शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी भागीदारी दर्ज कराई। समारोह का मुख्य आकर्षण स्कूली बच्चों द्वारा उकेरी गई मनमोहक रंगोलियां रहीं। छात्र-छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्टेडियम परिसर में विभिन्न रंगों के माध्यम से आकर्षक आकृतियां बनाईं, जिन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर बच्चों की इस रचनात्मक पहल और उनकी मेहनत की जमकर सराहना की गई। बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए नगर आयुक्त महोदय ने रंगोली बनाने वाले सभी उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। निगम अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल बच्चों की छिपी प्रतिभा निखरती है, बल्कि नई पीढ़ी में सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा की भावना का भी विकास होता है। पूरा कार्यक्रम हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।
Saharsa, Bihar | Oct 8, 2026
अभिजीत सिंह राजपूत ह@त्याकांड को दबाने की साजिश? ह@त्या की इस कड़ी की हो जांच, पुलिस पर टालमटोल का आरोप. रूही सिंह ने खोला राज
Kahara, Saharsa | Oct 7, 2026
अभिजीत सिंह राजपूत ह@त्याकांड में न्याय की मांग को लेकर मैदान में उतरी सिंह सेना, हत्या के पीछे कौन. पुलिस पर किसका दबाव राणादीपू सिंह ने बताया सब कुछ ?
Kahara, Saharsa | Oct 7, 2026