सारण प्रमंडल स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 का खेल भवन में शुभारंभ
=================
छपरा, 8 अक्टूबर 2026
=================
सारण प्रमंडल स्तरीय ( जिला -सारण, गोपालगंज, सिवान )वार्षिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 का आज खेल भवन, छपरा में विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अनुमंडल पदाधिकारी, सदर द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके पूर्व राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का गायन किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों एवं आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। खिलाड़ियों को पूरे उत्साह एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा
प्रमंडल स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 के अंतर्गत विभिन्न खेल विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभाशाली विद्यार्थी खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। विभिन्न खेलों के लिए आवश्यक मैदान, तकनीकी व्यवस्था एवं अन्य तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं।
प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए विभिन्न खेल विधाओं में तकनीकी पदाधिकारियों एवं शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इनके द्वारा प्रतियोगिताओं के संचालन एवं तकनीकी व्यवस्था में आवश्यक सहयोग दिया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। जिला प्रशासन एवं खेल विभाग द्वारा विद्यालय स्तर से ही खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
1 views | Saharsa, Bihar | Oct 8, 2026