सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा सेतु शिविर – सरकार आपके द्वार’ का आयोजन
सरकार द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत सारण जिले के सभी प्रखंडों में ‘सेवा सेतु शिविर – सरकार आपके द्वार’ का आयोजन 6, 7 एवं 8 अक्टूबर 2026 को किया गया। शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उनके नजदीक उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
इन शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और अपनी आवश्यकताओं एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन एवं जानकारी साझा की। ‘सरकार आपके द्वार’ की भावना के साथ आयोजित इन शिविरों की कुछ तस्वीरें एवं झलकियाँ।
1 views | Saharsa, Bihar | Oct 8, 2026