Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Jabalpur
usr93264828
अभिजीत सिंह राजपूत ह@त्याकांड को दबाने की साजिश? ह@त्या की इस कड़ी की हो जांच, पुलिस पर टालमटोल का आरोप. रूही सिंह ने खोला राज
Kahara, Saharsa
| Oct 7, 2026
MORE NEWS
अभिजीत सिंह राजपूत ह@त्याकांड में न्याय की मांग को लेकर मैदान में उतरी सिंह सेना, हत्या के पीछे कौन. पुलिस पर किसका दबाव राणादीपू सिंह ने बताया सब कुछ ?
Kahara, Saharsa | Oct 7, 2026
शिबू सोरेन की जीवनसंगिनी रूपी सोरेन का निधन, झारखंड आंदोलन के संघर्ष की एक और कड़ी टूटी
Kahara, Saharsa | Oct 7, 2026
सहरसा में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’, कार्यकर्ताओं ने सुना PM मोदी का लाइव संबोधन..see more सहरसा। पटेल मैदान में बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा की अध्यक्षता में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान पार्षद एवं पूर्व मंत्री शीला पंडित, पूर्व मंत्री डॉ. आलोक रंजन झा समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा संकल्प के तहत आयोजित लाइव वर्चुअल कार्यक्रम का प्रसारण किया गया, जिसे मौजूद कार्यकर्ताओं एवं लोगों ने सुना। कार्यक्रम के बाद शीला पंडित के नेतृत्व में पटेल मैदान से सेवा चौक तक ‘विकसित भारत संकल्प सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई। इस दौरान पटेल मैदान के समीप ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’ का नामकरण कर सेवा ज्योति स्थापित की गई।कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सेवा, विकास और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। #Saharsa #Bihar #ViksitBharat #BJPBihar #PMModi #NarendraModi #SaharsaNews #KosiSamachar
Kahara, Saharsa | Oct 7, 2026
भारत का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतला के साथ ये क्या हो रहा है!
Kahara, Saharsa | Oct 7, 2026
सलखुआ में SIR के विरोध में महागठबंधन का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी सलखुआ, सहरसा: प्रखंड मुख्यालय सलखुआ में महागठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने SIR (Special Intensive Revision) के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए SIR प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों से इस्तीफे की मांग भी उठाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनका विरोध SIR प्रक्रिया को लेकर है और वे देश में संविधान एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के पक्ष में हैं। इस दौरान भारत के संविधान और लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखने का संकल्प लिया गया। प्रदर्शन में महागठबंधन से जुड़े विभिन्न दलों के स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। #Saharsa #Salkhua #SIR #BiharPolitics #Mahagathbandhan #GyaneshKumar #TejashwiYadav #MukeshSahani #VIP #BiharNews #कोसीसमाचार
Kahara, Saharsa | Oct 7, 2026
छपरा में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत भव्य आयोजन: स्कूली बच्चों ने 'सेवा के रंग' से सजाया राजेंद्र स्टेडियम छपरा। विभागीय निर्देशों के आलोक में तथा जिलाधिकारी सारण के दिशा निर्देश में छपरा नगर निगम के तत्वावधान में आज स्थानीय राजेंद्र स्टेडियम में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत 'सेवा के रंग' नामक एक भव्य और रचनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कला और रचनात्मकता के माध्यम से समाज में सेवाभाव और जागरूकता का संदेश फैलाना था। इस गरिमामयी समारोह में छपरा की माननीय महापौर और नगर आयुक्त के साथ-साथ नगर निगम के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों— ब्रजकिशोर किंडरगार्डन और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के लगभग 500 छात्र-छात्राओं और उनके शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी भागीदारी दर्ज कराई। समारोह का मुख्य आकर्षण स्कूली बच्चों द्वारा उकेरी गई मनमोहक रंगोलियां रहीं। छात्र-छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्टेडियम परिसर में विभिन्न रंगों के माध्यम से आकर्षक आकृतियां बनाईं, जिन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर बच्चों की इस रचनात्मक पहल और उनकी मेहनत की जमकर सराहना की गई। बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए नगर आयुक्त महोदय ने रंगोली बनाने वाले सभी उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। निगम अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल बच्चों की छिपी प्रतिभा निखरती है, बल्कि नई पीढ़ी में सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा की भावना का भी विकास होता है। पूरा कार्यक्रम हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।
Saharsa, Bihar | Oct 7, 2026
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाढ़ के उपरांत महामारी, जल जनित रोग एवं वेक्टर जनित रोग से बचाव के बारे में जानकारी देने के लिये *सुधीर कुमार, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण सलाहकार* जिला प्रशासन, सारण के फेसबुक पेज पर लाइव रहेंगे। इस संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिये निर्धारित समय पर जिला प्रशासन, सारण के फेसबुक पेज से जुड़ें। दिनांक: 07 अक्टूबर, 2026 समय : 04:30 PM जिला प्रशासन, सारण
Saharsa, Bihar | Oct 7, 2026
03-सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नामांकन पत्रों की संवीक्षा संपन्न सभी 19 नामांकन पत्र वैध पाए गए छपरा, 07 अक्टूबर 2026। बिहार विधान परिषद के 03-सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की गई। संवीक्षा के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्री दीपक आनंद( वर्ष 2007 के वरीय IAS अधिकारी ) उपस्थित रहे। निर्वाची पदाधिकारी-सह-आयुक्त, सारण प्रमंडल श्री मनीष कुमार, छपरा,सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह आयुक्त के सचिव श्री प्रमोद कुमार पांडे सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। संवीक्षा के उपरांत बताया गया कि दिनांक 29 सितंबर से 06 अक्टूबर 2026 तक दाखिल किए गए कुल 19 नामांकन पत्रों की जांच में सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। विधि मान्य अभ्यर्थियों की सूची फोटो सहित एवं फोटो रहित का प्रकाशन आज कर दिया गया है। अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे प्रकाशित सूची में अपने नाम एवं फोटो का अवलोकन कर लें। यदि नाम अथवा फोटो में किसी प्रकार की त्रुटि परिलक्षित होती है तो निर्धारित समयावधि में आवश्यक संशोधन कराया जा सकता है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 09 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 3 बजे तक नाम वापसी की जा सकेगी। नाम वापसी की अवधि समाप्त होने के पश्चात् उसी दिन निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। इसी अंतिम सूची के आधार पर मतपत्रों का मुद्रण कराया जाएगा। 03-सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को 98 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया जाएगा। इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत सारण, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण एवं पश्चिमी चंपारण जिले शामिल हैं।
Saharsa, Bihar | Oct 7, 2026