जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलूणी पहुंचे सैकड़ों विद्यार्थी
Suneel Pahadi ✍️
सलूणी। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाने के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए शनिवार को सैकड़ों विद्यार्थी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलूणी पहुंचे। परीक्षा केंद्र में सुबह से ही विद्यार्थियों की आवाजाही देखने को मिली। विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
पहाड़ी न्यूज़ – सुनील पहाड़ी ✍️
Chamba, Chamba | Nov 28, 2026