हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती का आगाज, पहले दिन 247 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए सफल
हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मापदंड परीक्षा (PST) शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पहले दिन निर्धारित 807 अभ्यर्थियों में से 589 ने परीक्षा में हिस्सा लिया, जबकि 218 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों में से 247 को अगले चरण के लिए सफल घोषित किया गया। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए पुलिस विभाग की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। विभाग ने अभ्यर्थियों से आगामी परीक्षाओं की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट और सूचना पट्ट पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
#HimachalPolice #PoliceRecruitment #ConstableBharti #ShimlaNews #HimachalNews #chambaexpress
Chamba, Chamba | Nov 28, 2026