भितरवार: बागवई फार्म के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक परिवार के चार सदस्य गंभीर घायल
भितरवार डबरा मुख्य मार्ग पर बागबई फॉर्म के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ही बाइक पर सवार दंपति सहित परिवार के चार सदस्य सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीक पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। वहां से गुजर रहे भाजपा पार्षद ने घायलों को तड़पता देख मानवता का परिचय दिया।