करछना: अकोढा़ में घटिया सामग्री से हो रहा है सड़क का निर्माण, अधिशासी अभियंता ने नए सिरे से सड़क बनाने का दिया निर्देश
तहसील करछना क्षेत्र के अकोढा़ ग्राम सभा में कार्य दाई संस्था के ठेकेदार द्वारा मनमानी तरीके से घटिया सामग्री लगाकर सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। बनने के दूसरे दिन सड़क में डाली गई गिट्टी डामर उखड़ कर बाहर आ जा रही है। शिकायत मिलने पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ने नए सिरे से सड़क निर्माण कराए जाने के लिए निर्देशित किया है।