करछना: पचदेवरा ओवर ब्रिज के पास मार्ग के बगल खड़ी कार में अनियंत्रित ऑटो चालक ने मारी टक्कर, ऑटो सवार 2 लोग घायल
करछना थाना क्षेत्र के पचदेवरा ओवर ब्रिज के पास मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे के बगल पनाशा गांव निवासी घनश्याम कुमार सोमवार दोपहर 4 बजे के करीब गाड़ी मार्ग के बगल खड़ी कर फोन पर किसी से बात कर रहे थे। उसी दरमियान मार्ग से गुजरते समय अनियंत्रित ऑटो चालक ने कार के पीछे की ओर टक्कर मार दिया। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई, हादसे में कार सवार दो घायल हो गए।