करछना: डांडी महेवा में आयोजित सार्वजनिक होली मिलन समारोह में कैबिनेट मंत्री ने की शिरकत
तहसील करछना के नैनी क्षेत्र अंतर्गत डांडी महेवा में सोमवार को सार्वजनिक होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी रहे। जिन्होंने कार्यक्रम में पहुंचकर रंग गुलाल और फूलों की पंखुड़ियां एक दूसरे पर फेंक कर लोगों के साथ होली खेली। शाम 5 बजे वीडियो आया सामने।