करछना: पूरा घिशन पटेल चौराहे पर इलेक्ट्रॉनिक दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी व लाखों का सामान किया चोरी, जांच में जुटी पुलिस
करछना थाना क्षेत्र के पूरा घिसन पटेल चौराहे पर तेवरिया गांव निवासी परमानंद पटेल बीते कई वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक की दुकान खोल रखी है। रविवार रात वह दुकान बंद कर घर चला गया उसी दरमियान देर रात चोरों ने ताला तोड़कर 3 हजार रुपए तथा लाखों का सामान उठा ले गए। सोमवार को भूक्तभोगी करछना थाने पर पहुंचकर शिकायत किया। पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।