करछना: सेमरहा गांव में प्रेम प्रसंग के चलते किशोर की फावड़े से हत्या, मुकदमा दर्ज
करछना थाना क्षेत्र के सेमरहा गांव में शनिवार तथा रविवार के मध्य रात्रि पड़ोसी किशोर राजू निषाद पुत्र मानिक चंद्र निषाद को बहन के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखकर भाई आग बबूला हो गया। थोड़ी देर बाद वह किशोर को गंगा नदी किनारे ले गया फावड़ा से सिर पर मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही करने में जुटी हुई है।