सुपौल में संत रविदास जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा, DM सावन कुमार ने दिखाई हरी झंडी
सुपौल में श्री गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर जिला स्तरीय ‘श्री गुरु संत रविदास समरसता संकल्प अभियान’ के तहत शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत समाहरणालय परिसर से हुई, जहां जिलाधिकारी सावन कुमार ने पूजा-अर्चना के बाद हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया।
कलश यात्रा में जनप्रतिनिधियों के साथ जीविका दीदियां, आंगनबाड़ी सेविकाएं, विकास मित्र, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। यात्रा के दौरान लोगों में खासा उत्साह नजर आया और कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने इसका स्वागत किया।
Bihar, India | Aug 22, 2026