#बालाघाट
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 को लेकर जागरूकता एवं पंजीयन अभियान
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज़-2027 को लेकर जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा माय भारत बालाघाट द्वारा जिले में व्यापक जागरूकता एवं पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है। जिला स्तर एवं विकासखंड स्तर पर खिलाड़ियों, विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, खेल क्लबों, लाइब्रेरी तथा बस स्टेशन सहित विभिन्न स्थानों पर युवाओं को अभियान से जोड़ने के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
जिला खेल अधिकारी राहुल बारेसा ने बताया कि अभियान के तहत विकासखंड लालबर्रा में विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में इस राष्ट्रीय पहल से जुड़ने की अपील की।
खेल अधिकारी ने बताया कि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज़-2027 (VBYLD QUIZ-2027) केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं के लिए देश के सामने अपने विचार और विजन रखने तथा अपने जिले और राज्य का प्रतिनिधित्व करने का महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मंच है। उन्होंने बताया कि 15 से 29 वर्ष की आयु के युवा Mera Yuva Bharat (MY Bharat) पोर्टल पर पंजीकरण कर #VBYLD_QUIZ_2027 में बढ़-चढ़कर भाग ले सकते हैं तथा विकसित भारत 2047 के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।
इस अवसर पर ब्लॉक युवा समन्वयक लव पटेल नगपुरे ने युवाओं को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और माय भारत की एक प्रमुख युवा पहल है। इसका उद्देश्य युवाओं को नेतृत्व, संवाद, नवाचार एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ना तथा विकसित भारत 2047 के लिए उनके विचारों एवं समाधानों को सामने लाना है।
उन्होंने उपस्थित युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया। अभियान के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने, राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी बढ़ाने तथा विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP
#SportsywCg #VBYLD_QUIZ_2027 #VBYLD