#बालाघाट
प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार, 20,838 बच्चों का टीकाकरण पूर्ण
प्रभावित ग्रामों में जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण और जन-जागरूकता से जुड़े कार्य लगातार किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर लोगों की स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण एवं उपचार की कार्यवाही कर रही हैं। अब तक 6,560 लोगों की जांच की गई, जिसमें विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 1,167 मरीज पाए गए। इनमें 453 मरीजों का अस्पताल में तथा 677 मरीजों का घर पर ही उपचार कर उन्हें स्वस्थ किया गया है। अब तक कुल 458 सत्रों में 20,838 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रभावित ग्रामों में आंगनबाड़ी केंद्रों की साफ-सफाई के साथ बच्चों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। विकासखंड बैहर के 6 ग्रामों के 20 तथा विकासखंड बिरसा के 16 ग्रामों के 13 आंगनबाड़ी केंद्रों में साफ-सफाई कराई गई। बिरसा के 33 आंगनबाड़ी केंद्रों में 242 बच्चों को भोजन दिया गया। इसी प्रकार बैहर के 20 आंगनबाड़ी केंद्रों में 305 तथा बिरसा के 33 आंगनबाड़ी केंद्रों में 112 महिलाओं एवं बच्चों को घर पर भोजन पहुंचाया गया। बैहर के 1 आंगनबाड़ी केंद्र में 6 तथा बिरसा के 33 आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को टेक होम राशन (THR) का प्रदाय किया गया।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों की स्वच्छता और सुरक्षा के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। विकासखंड बिरसा के मछुरदा ग्राम में 2 स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया तथा 4 हैंडपंपों का क्लोरीनेशन किया गया। इसके अलावा बैहर के कोंगेवानी, पाथरी एवं हट्टा में 10 हैंडपंप तथा बिरसा के झामुल, जयसिंहटोला, लालपुर, सुन्दरवाही एवं अकलपुर में 56 हैंडपंपों का क्लोरीनेशन किया गया। बैहर के झामुल ग्राम में 10 जल स्रोतों से पानी के नमूने भी संग्रहित किए गए। जल स्रोतों की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए बैहर के हट्टा में 1 हैंडपंप तथा बिरसा के झामुल एवं अकलपुर में 2 हैंडपंपों का सुधार कार्य किया गया।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रभावित ग्रामों में जल स्रोतों के आसपास सफाई, दवा छिड़काव, गड्ढों को भरने तथा सड़क मार्ग की सफाई जैसे कार्य कराए जा रहे हैं। 11 सितंबर को बिरसा विकासखंड के 1 ग्राम में 2 नालियों की सफाई की गई। इसी प्रकार बिरसा के 1 ग्राम में 2 स्थानों पर डार्क स्पॉट की सफाई का कार्य किया गया।
विकासखंड बैहर के प्रभावित ग्राम जगला (तबलूटोला) में बैगा परिवारों को आवश्यक सामग्री की किट वितरित की गई। किट में मच्छरदानी, कपड़े, मॉस्किटो रिपेलेंट क्रीम, आवश्यक दवाइयां, मल्टीविटामिन एवं ओआरएस पैकेट शामिल थे। ग्राम जगला (तबलूटोला) में कुल 52 बैगा परिवारों को यह किट प्रदान की गई।
समाजसेवी संस्था PRADAN के सहयोग से कुंडेकसा, बोंदारी और कोमो में सोलर लिफ्ट सिंचाई (SLI) इकाइयों का परीक्षण एवं हस्तांतरण किया गया। इन इकाइयों के तैयार होने से प्रभावित क्षेत्र में कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ किसानों की सिंचाई सुविधा और आजीविका को मजबूती मिलेगी।
कुंडेकसा में स्थापित SLI इकाई में 5 HP की मोटर है, जिससे 17 बैगा किसानों की 18 एकड़ कृषि भूमि में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। बोंदारी की SLI इकाई से 2 बैगा किसानों की 2 एकड़ भूमि की सिंचाई हो सकेगी। वहीं, कोमो में 10 HP मोटर वाली SLI इकाई 13 किसानों की 24 एकड़ भूमि में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराएगी।
इन सभी इकाइयों को अब सिंचाई के लिए उपयोग किए जाने हेतु तैयार कर दिया गया है। इनके माध्यम से कृषि उत्पादन में सुधार, खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आजीविका को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
#CMMadhyaPradesh #healthminmp #minphemp #WelfareTribal #mp_wcdmp #JansamparkMP #minprdd #minmpkrishi #minforestmp