#बालाघाट
सूरज की रोशनी से बैगा खेतों तक पहुंचेगा पानी, तीन गांवों में सोलर लिफ्ट सिंचाई इकाइयां तैयार
कुंडेकसा, बोंदारी और कोमो के 32 बैगा किसानों की 44 एकड़ भूमि को मिलेगा सिंचाई का सहारा, खेती और आजीविका को मिलेगी नई मजबूती
बैगा जनजाति के किसानों के लिए खेती को अधिक सुविधाजनक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। समाजसेवी संस्था प्रदान (PRADAN) के सहयोग से बैगा बहुल ग्राम कुंडेकसा, बोंदारी और कोमो में स्थापित सोलर लिफ्ट सिंचाई (SLI) इकाइयों का 11 सितंबर को परीक्षण कर किसानों को हस्तांतरित किया गया। अब इन इकाइयों के माध्यम से किसान बिना पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भर हुए अपने खेतों तक पानी पहुंचाकर सिंचाई कर सकेंगे।
#cmmadhyapradesh
#jansamparkmp
#minmpkrishi