#बालाघाट
प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य एवं राहत कार्य जारी, 453 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज
प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण, पेयजल व्यवस्था एवं जन-जागरूकता से जुड़े राहत कार्य लगातार जारी हैं। विभिन्न विभागों की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर घर-घर सर्वेक्षण, स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण, स्वच्छता एवं आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रभावित ग्रामों में घर-घर जाकर स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण एवं उपचार की कार्यवाही लगातार जारी है। अब तक कुल 458 सत्रों में 20,838 बच्चों का टीकाकरण किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है तथा अधिकारियों द्वारा कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।
महिला एवं बाल विकास विभाग ने कराई साफ-सफाई, भोजन वितरण
आज महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रभावित ग्रामों में आंगनबाड़ी केंद्रों में साफ-सफाई कराई गई। बच्चों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने के साथ घर-घर जाकर भोजन वितरण भी किया गया। प्रभावित क्षेत्र में विकासखंड बैहर के 6 ग्रामों के 20 एवं विकासखंड बिरसा के 16 ग्रामों के 13 आंगनबाड़ी केंद्रों में साफ-सफाई कराई गई। विकासखंड बिरसा के 33 आंगनबाड़ी केंद्रों में 242 बच्चों को भोजन दिया गया। इसी प्रकार विकासखंड बैहर के 20 आंगनबाड़ी केंद्रों में 305 एवं विकासखंड बिरसा के 33 आंगनबाड़ी केंद्रों में 112 महिला एवं बच्चों को घर पर भोजन पहुंचाकर दिया गया। विकासखंड बैहर के 1 आंगनबाड़ी केंद्र में 6 एवं विकासखंड बिरसा के 33 आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिलाओं को THR का प्रदाय किया गया।
पेयजल स्रोतों का क्लोरीनेशन एवं सुधार कार्य जारी
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्र में पेयजल स्रोतों की स्वच्छता एवं सुरक्षा के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। आज विकासखंड बिरसा के ग्राम मछुरदा में 2 स्थानों पर ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव किया गया तथा 4 हैंडपंपों का क्लोरीनेशन किया गया। इसके अतिरिक्त विकासखंड बैहर के 3 ग्रामों कोंगेवानी, पाथरी एवं हट्टा में 10 हैंडपंपों तथा विकासखंड बिरसा के 5 ग्रामों झामुल, जयसिंहटोला, लालपुर, सुंदरवाही एवं अकलपुर में 56 हैंडपंपों का क्लोरीनेशन किया गया। इसी प्रकार विकासखंड बैहर के ग्राम झामुल में 10 जल स्रोतों से पानी के नमूने का संग्रहण किया गया। विकासखंड बैहर के ग्राम हट्टा में 1 हैंडपंप एवं विकासखंड बिरसा के ग्राम झामुल एवं अकलपुर में 2 हैंडपंपों का सुधार कार्य किया गया।
गांवों में सफाई एवं दवा छिड़काव कराया गया
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रभावित ग्रामों में जल स्रोतों के आसपास सफाई एवं दवा छिड़काव कराया गया तथा गड्ढे भरने एवं सड़क मार्ग की सफाई का कार्य किया गया। आज विकासखंड बिरसा के 1 ग्राम में 2 नालियों की सफाई की गई। वहीं विकासखंड बिरसा में 1 ग्राम में 2 स्थानों पर डार्क स्पॉट की सफाई की गई।
52 बैगा परिवारों को राहत किट का वितरण
आज विकासखंड बैहर के प्रभावित ग्राम जगला (तबलूटोला) में बैगा परिवारों को किट का वितरण किया गया। किट में मच्छरदानी, कपड़े, Mosquito Repellent Cream, आवश्यक दवाइयां, Multivitamin एवं ओआरएस पैकेट दिए गए। ग्राम जगला (तबलूटोला) में कुल 52 बैगा परिवारों को उक्त किट का वितरण किया गया।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#healthminmp
#WelfareTribal