भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के संबंध में विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया। इसी क्रम में रविवार शाम 4 बजे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय पोहरी में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई जिसमें बताया कि दिनाक 8 दिसम्बर को प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलए ओर बीएलओ की संयुक्त बैठक का आयोजन किया जावेगा।