बांसगांव: गगहा थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में आए 12 मामलों में से 2 का हुआ निस्तारण
गगहा थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता तहसीलदार बासगांव जिवेन्द्र त्रिपाठी ने किया। शनिवार की शाम 5 बजे तक समाधान दिवस पर कुल मिलाकर बारह मामले आए, सभी मामले राजस्व से संबंधित थे। जिसमें से दो मामले का निस्तारण मौके पर किया जा सका। वही दो अन्य मामलों के लिए लेखपाल के साथ पुलिस को मौके पर भेजा गया।