उत्तराखंड में वन्यजीवों का दोहरा चेहरा!
एक तरफ देहरादून चिड़ियाघर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल 180 किलो के सफेद बाघ 'तेजस' को उसके नए बाड़े में निहारते नजर आए। चिड़ियाघर में इस नए आकर्षण से पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
वहीं दूसरी तरफ अल्मोड़ा के गांवों में तीन गुलदार खेतों में घूमते दिखाई दिए। ग्रामीणों के लिए गुलदार और भालुओं की दहशत अब रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनती जा रही है। खेतों में जाना हो, बच्चों को स्कूल भेजना हो या गांव की पगडंडियों पर चलना, हर कदम पर खतरा बना रहता है।
सवाल यह है कि जब वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है, तो पहाड़ के उन लोगों की सुरक्षा कब सुनिश्चित होगी, जो हर दिन वन्यजीवों के बीच रहने को मजबूर हैं? वन्यजीवों का संरक्षण जरूरी है, लेकिन पहाड़ के लोगों की जान की सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है।