नैनीताल में शादी के मंडप में मचा हड़कंप! सात फेरों से ठीक पहले दूल्हे ने शादी से किया इनकार। मामला लालकुआं के बिंदुखत्ता का है, जहां शादी की सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं और बारातियों का खाना भी हो चुका था। लेकिन सात फेरे लेने से ठीक पहले दूल्हे ने शादी करने से मना कर दिया।
दुल्हन पक्ष का आरोप है कि उन्होंने कर्ज लेकर शादी की तैयारियां कीं और अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज भी दिया, लेकिन इसके बावजूद दूल्हे पक्ष की ओर से अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। वहीं, दूल्हे का कहना है कि उसकी मर्जी के बिना यह शादी कराई जा रही थी। फिलहाल इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है।