उत्तराखंड की सियासत में विधायकों की नाराजगी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिथौरागढ़ के धारचूला से विधायक हरीश धामी के बाद अब बद्रीनाथ के विधायक लखपत बुटोला की नाराजगी सामने आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम में बद्रीनाथ विधायक को आमंत्रित नहीं किए जाने से लखपत बुटोला नाराज हो गए हैं। सवाल यह है कि आखिर जनप्रतिनिधियों को सरकारी कार्यक्रमों से दूर क्यों रखा जा रहा है? पहले हरीश धामी और अब लखपत बुटोला की नाराजगी ने उत्तराखंड की सियासत में एक नई बहस छेड़ दी है।