रतनी फरीदपुर: छठ पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद की संयुक्त अध्यक्षता में अब्दुलबारी नगर भवन में छठ पूजा को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग हुई। अधिकारियों ने छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।