🔴 नहाय खाय के साथ ही आस्था का महापर्व छठ प्रारंभ। मधेपुरा में छठ घाटों की सफाई और सजावट का काम जोरों पर।
मधेपुरा में आस्था के महापर्व छठ को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। एक तरफ जहां शुक्रवार को नहाय खाए के साथ चार दिनों तक चलने वाला छठ प्रारंभ हो गया है, वहीं दूसरी तरफ छठ घाटों की सफाई का काम भी जोरों से चल रहा है। मधेपुरा के सबसे बड़े भीरखी छठ घाट पर इस बार पहले से अधिक श्रद्धालुओं के जमा होने की संभावना है। नदी किनारे दूर तक घाट बनाया जा रहा है तो शहर के नालों की निकासी स्थल, जो यहीं घाट के निकट ही है, को भी फिलहाल बंद कर घाट को स्वच्छ बनाने की तैयारी अंतिम चरण में है। मधेपुरा नगर परिषद के वार्ड नंबर 20 के वार्ड प्रतिनिधि राम कुमार बताते हैं कि वह खुद के खर्चे पर निकास द्वार को दीवार से घेरकर बंद करवा रहे हैं ताकि को परेशानी ना हो सके। वहीं काली मंदिर के मुख्य पुजारी गोपी पंडित कहते हैं कि जिला प्रशासन और नगर परिषद का सहयोग छठ घाटों की सफाई और सुरक्षा में काफी मिल रहा है। इस बार का छठ अन्य वर्षो की तुलना में और अधिक भव्य और बेहतर होगा।