Public App Logo
Profile Picture

Murari Singh

@murari15993505
775Followers
1Following
⛔ EO तान्या कुमारी एव कर्मियों पर लगे आरोप बेबुनियाद, साजिश के तहत छवि खराब करने की कोशिश: ठेकेदार संघ

मधेपुरा नगर परिषद मधेपुरा की कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी पर प्रकाशित खबर को ठेकेदार संघ ने पूरी तरह भ्रामक और द्वेषपूर्ण बताया है। मंगलवार को नगर परिषद के समस्त निबंधित संवेदकों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका खंडन किया। 

ठेकेदार संघ की ओर से कहा गया कि EO का तबादला सरकार के स्तर से होता है। तान्या कुमारी द्वारा शहर में सड़क, नाला और सौंदर्यीकरण का बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। ऐसे अधिकारी की शहर को जरूरत है। निविदा में मनमानी का आरोप झूठा है। सारी निविदा E-Tender से निकलती है और उसका निष्पादन कार्यपालक अभियंता, नगर विकास प्रमंडल द्वारा किया जाता है। EO की भूमिका सिर्फ कार्यादेश निर्गत करने की है।
उन्होंने यह भी कहा कि आरोप लगाने वाले संवेदक अमित कुमार उर्फ बिट्टू का नगर परिषद में कोई भुगतान लंबित नहीं है। वे व्यक्तिगत द्वेष से कार्यालय कर्मी दीपक कुमार और मानव कुमार कृष्णमूर्ति पर भी झूठा आरोप लगा रहे हैं।

ठेकेदार संघ ने EO और कर्मियों पर लगे झूठे आरोपों की घोर निंदा की और झूठा आरोप लगाने वाले संवेदक अमित कुमार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
मौके पर कुंदन कुमार, अजीत कुमार, राजकुमार यादव, कुमार साहब, मो. असफाक आलम, मिथिलेश कुमार, आलोक कुमार, राकेश रंजन राजा सहित कई संवेदक मौजूद थे।
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times
⛔ नगर परिषद मधेपुरा द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत बीएन मंडल स्टेडियम में आज खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।

मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष कविता कुमारी साहा ने कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन का आधार है। खेल के माध्यम से हम युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना चाहते हैं। नगर परिषद का लक्ष्य सिर्फ शहर की सफाई करना ही नहीं, बल्कि हर नागरिक के मन में स्वच्छता की भावना जगाना है। खेल प्रतियोगिता से बच्चों और युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी बढ़ेगी। हमारा मधेपुरा स्वच्छ और सुंदर बने, यही हमारी प्राथमिकता है।

वहीं कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी ने कहा कि स्वच्छता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए खेल से बेहतर कोई माध्यम नहीं है। बीएन मंडल स्टेडियम में इस प्रतियोगिता का उद्देश्य है कि लोग खेल के साथ-साथ स्वच्छता के महत्व को भी समझें। नगर परिषद द्वारा शहर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक और जन-जागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाए जा रहे हैं। जब युवा स्वच्छता के दूत बनेंगे, तभी हमारा शहर सही मायने में स्वच्छ बनेगा।

नगर प्रबंधक निधि सिंह ने कहा कि "स्वच्छता अभियान के तहत नगर परिषद मधेपुरा द्वारा बी.एन. मंडल स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी प्रतिभागी भाग लिए। स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक करना हमारा मुख्य उद्देश्य है। नगर परिषद द्वारा इस तरह के खेल आयोजन से युवाओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। हम सभी अध्यक्ष और EO के नेतृत्व में शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मौके पर खेल पदाधिकारी आम्रपाली, नगर परिषद पार्षद, नगर परिषद की पूरी टीम और बड़ी संख्या में स्थानीय प्रतिभागी और स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times
⛔ नगर परिषद मधेपुरा के सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव आज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद का परिणाम: कुल 2 उम्मीदवार मैदान में थे।
1. दिनेश मलिक - को कुल 87 मत प्राप्त हुए
2. कुमार सतीश चंद्र - को कुल 112 मत प्राप्त हुए.
(पूरी खबर का लिंक कॉमेंट बॉक्स में...)
आज स्थानीय होली क्रॉस स्कूल, चकला चौक मधेपुरा में जिले के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ स्वर्गीय डॉक्टर अरुण कुमार मंडल की जयंती समारोह विद्यालय परिसर में धूमधाम से मनाया गया. डॉक्टर मनीष मंडल, अधीक्षक, आईजीएमएस पटना ने कहा के मधेपुरा हमारा परिवार है. यहां के लोगों के लिए एक डॉक्टर की प्राथमिकता स्वास्थ्य सेवा बेहतर प्रदान करना है और वह मैं सदा ही करता रहूंगा. शिक्षा और स्वास्थ्य में मधेपुरा को अव्वल बनाने की दिशा में हम अपने पिता के पद चिन्ह पर चलते रहेंगे.
(पूरी रिपोर्ट का लिंक कॉमेंट बॉक्स में...)
श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन, सिंहेश्वर, मधेपुरा के मुख्य प्रबंधक सागर यादव मधेपुरा को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं निःस्वार्थ सेवा हेतु राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पावन धरती बेगूसराय में दिनकर सेवा दल द्वारा सम्मानित किया गया।
(पूरी रिपोर्ट का लिंक कॉमेंट बॉक्स में...)
⛔ एमएलसी चुनाव की तैयारी को लेकर जन सुराज की बैठक, संगठन मजबूत करने का संकल्प

मधेपुरा। आगामी कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर जन सुराज ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। सोमवार को जन सुराज के जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गजेंद्र यादव ने की। बैठक में प्रत्याशी रजनीश रंजन सहित राज्य, क्षेत्रीय, जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक में चुनाव की तैयारी, संगठन को पंचायत एवं बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा स्नातक मतदाताओं से लगातार संपर्क बनाए रखने पर मंथन हुआ। रजनीश रंजन ने कहा कि उनका प्रमुख संकल्प बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है। उन्होंने बेरोजगार स्नातकों के लिए पांच लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण/अनुदान उपलब्ध कराने की व्यवस्था की मांग उठाने की बात कही, ताकि युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन न करना पड़े।

उन्होंने ‘एक पाठ्यक्रम, एक वेतनमान’ लागू करने, वित्त रहित शिक्षा व्यवस्था समाप्त करने तथा स्नातकों के लिए जीवन सुरक्षा बीमा और शिक्षकों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों, संविदाकर्मियों एवं बेरोजगार स्नातकों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा की मांग को प्राथमिकता देने की बात कही।

रजनीश रंजन ने डिग्रीधारी बेरोजगार रंगकर्मियों की समस्याओं को भी सदन में उठाने का संकल्प जताया। उन्होंने रंगमंच से जुड़े युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, सरकारी संस्थानों में नाट्यकला से संबंधित पदों पर नियुक्ति तथा रंगमंच को शिक्षा व्यवस्था से जोड़ने की मांग उठाने की बात कही।

उन्होंने जिला मुख्यालय में सुसज्जित पुस्तकालय तथा अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर पुस्तकालय व ई-लाइब्रेरी की स्थापना और बेरोजगार स्नातकों के लिए मासिक भत्ता की मांग भी उठाई।

बैठक में क्षेत्रीय प्रभारी शशि कुमार यादव, जिला मुख्य प्रवक्ता रंजीत कुमार सिंह, सुनील कुमार सुमन, मोहम्मद आफताब आलम, प्रिंस पुत्तू, सुनील कुमार सिंह, मंजू सुमन, खुशबू कुमारी, डॉ. अंजना यादव सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत कर चुनावी गतिविधियों को गति देने का संकल्प लिया गया।
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times
वोट चोरी एवं संविधान पर मंडरा रहे खतरे के मुद्दे को लेकर कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मधेपुरा, 28 सितंबर 2026। वोट चोरी के आरोपों एवं संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के मुद्दे को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी, मधेपुरा के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष सौरभ चौधरी के नेतृत्व में विशाल विरोध-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष सौरभ चौधरी जी के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सौरभ चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे मजबूत बुनियाद जनता का मताधिकार है। यदि मतदाता सूची और मतदान प्रक्रिया को लेकर किसी भी प्रकार की अनियमितता की आशंका उत्पन्न होती है, तो उसकी निष्पक्ष जांच और पारदर्शी समाधान होना चाहिए। संविधान नागरिकों को अधिकार और सम्मान के साथ लोकतांत्रिक भागीदारी का अवसर देता है, इसलिए संविधान एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए कांग्रेस लगातार अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से जनता के सवालों को प्रशासन और सरकार तक पहुंचाती रहेगी तथा मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव राम कुमार बाबू, अजीत बिहारी, प्रदेश सचिव शैलेंद्र कुमार, अरुण बाबू, कांग्रेस नेता रितु रंजन कुमार, सौरभ कुमार, नमनीत, मधेपुरा सदर प्रखंड अध्यक्ष मुस्ताक जी सहित जिला कांग्रेस कमेटी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा बड़ी संख्या में छात्र, नौजवान एवं युवा साथी भी प्रदर्शन में शामिल हुए और लोकतंत्र, संविधान एवं मताधिकार की रक्षा के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा केवल किसी एक दल की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। इसी भावना के साथ जिला कांग्रेस कमेटी मधेपुरा आगे भी जनहित के मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी।
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times
⛔ मधेपुरा : शहर के मुख्य बाजार एवं चौक-चौराहों मेन वाले क्षेत्र के कई इलाकों में मंगलवार को बिजली विभाग की ओर से मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इसके कारण टाउन थ्री फीडर से जुड़े क्षेत्रों में करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील किया है कि वह बिजली बंद होने से पहले अपने जरूरी काम निपटा लें, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। 

विद्युत कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि टाउन थ्री फीडर को सुबह आठ बजे से सुबह 10 बजे तक मेंटेनेंस कार्य के लिए बंद रखा जाएगा। इस दौरान कालेज चौक से लेकर पुरानी बाजार, मस्जिद चौक, थाना चौक, सुभाष चौक, मुख्य बाजार एवं पूर्णिया गोला चौक तक के इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मेंटेनेंस का काम पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। 
बिजली कटौती का असर मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 04, 06, 08, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19 एवं 20 में रहने वाले उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। बिजली विभाग ने इन इलाकों के लोगों से कहा है कि वह सुबह आठ बजे से पहले बिजली से जुड़े जरूरी काम पूरा कर लें। खासकर लोगों को सलाह दी गई है कि वह मोटर चलाकर पानी की टंकी भर लें, ताकि बिजली बंद रहने के दौरान पानी की समस्या नहीं हो। इसके अलावा मोबाइल, इन्वर्टर एवं अन्य जरूरी उपकरणों को भी समय रहते चार्ज कर लेने से लोगों को राहत मिलेगी। 
विद्युत कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार ने कहा कि मेंटेनेंस का कार्य बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए किया जा रहा है। निर्धारित समय के दौरान बिजली बंद रहने से लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन काम पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की है।
⛔ स्वर्गीय डॉ. अरुण कुमार मंडल की जयंती की पूर्व संध्या पर निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर🚑

भारतीय शल्य चिकित्सक संघ (बिहार चैप्टर) और आई.एम.ए. (मधेपुरा शाखा) के साथ-साथ लायंस क्लब (मधेपुरा शाखा) द्वारा स्वर्गीय डॉ. अरुण कुमार मंडल की जयंती की पूर्व संध्या पर जीवन सदन, मधेपुरा में एक निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

एएसआई बिहार चैप्टर के सचिव और स्वर्गीय डॉ. ए.के. मंडल के पुत्र डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि आज के स्वास्थ्य जांच शिविर में आईजीआईएमएस, पीएमसीएच और पटना के निजी अस्पतालों के 16 विभागों के 20 डॉक्टरों द्वारा 504 मरीजों का मूल्यांकन किया गया।

विभागों में गैस्ट्रो सर्जरी, गैस्ट्रो मेडिसिन, न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, पल्मोनोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी, नेत्र, सर्जरी, मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक, बाल रोग, स्त्री रोग, डाइटेटिक्स, ईएनटी आदि शामिल थे।

सबसे अधिक भीड़ न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रो मेडिसिन और पल्मोनोलॉजी में देखी गई।

स्वर्गीय अरुण कुमार मंडल के छोटे पुत्र श्री आशीष आनंद ने बताया कि शिविर में रेटिनोपैथी के लिए ए.आई. आधारित नेत्र जांच, विटामिन डी के लिए बोन स्कैन टेस्ट, ब्लड शुगर टेस्ट और अत्याधुनिक मशीन से ईसीजी जांच जैसी विशेष जांचें की गईं। श्री आनंद ने बताया कि अत्यधिक परिष्कृत ए.आई. आधारित ब्लड एनालिसिस मशीन और आई स्कैन मशीन भविष्य में मधेपुरा के सिविल सर्जन को दान की जाएंगी ताकि मधेपुरा के स्थानीय लोगों के लिए उनका समुचित उपयोग हो सके और यह अत्यधिक विशिष्ट मशीन उनके लिए निःशुल्क उपलब्ध हो सके।

सभी पूर्व-पंजीकृत और आज पंजीकृत मरीजों का मूल्यांकन किया गया और आवश्यकता पड़ने पर आगे के प्रबंधन के लिए मार्गदर्शन दिया गया। डॉ. मंडल ने बताया कि स्वर्गीय डॉ. ए.के. मंडल के आगामी जन्मदिनों पर भविष्य में इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और भी बड़े पैमाने पर आयोजित किए जाएंगे।

पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राजीव रॉय ने शिविर का उद्घाटन किया और कहा कि मधेपुरा में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार हुआ है और स्थानीय प्रशासन तथा पटना स्तर पर सरकार की मदद से इसे और बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने जोर दिया कि स्वास्थ्य को सभी को प्रमुख महत्व देना चाहिए। यदि जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था में किसी भी स्तर पर कोई कमी है तो कोई भी सरकार और प्रशासन को लिख सकता है ताकि उसका ध्यान रखा जा सके। न्यायमूर्ति रॉय ने कहा कि स्वर्गीय ए.के. मंडल उनके लिए पितातुल्य थे और उनके दोनों पुत्रों ने मधेपुरा और पटना या दिल्ली स्तर पर स्वास्थ्य क्षेत्र में लोगों की मदद करने की उनकी विरासत को आगे बढ़ाया है।

मधेपुरा के जिला जज श्री जी.एस. मल्होत्रा और इस शिविर के मुख्य अतिथि ने कहा कि यह शिविर मधेपुरा के लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगा और उन्हें कल के स्वस्थ जीवन के लिए मदद और मार्गदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ही धन है इसलिए हमें जीवन में इसे हमेशा प्रमुख महत्व देना चाहिए।

इस अवसर पर डीआईजी श्री ए.के. पांडे और सम्मानित अतिथि ने प्रशंसा करते हुए कहा कि डॉ. मंडल पूरे आईजीआईएमएस को मधेपुरा ले आए हैं इसलिए सभी को अपना मूल्यांकन कराने में इसका अधिकतम लाभ उठाना चाहिए।

मधेपुरा के एसपी श्री संदीप सिंह ने कहा कि खुद डॉक्टर होने के नाते वह महसूस कर सकते हैं कि डॉ. मनीष मंडल ने आज के शिविर में 16 विभागों के 20 डॉक्टरों को मधेपुरा लाने में कितनी मेहनत की है और मधेपुरा के लोगों के लिए इस शिविर में लगाया गया समय और ऊर्जा सराहनीय है।

इस स्वास्थ्य शिविर में शामिल सभी डॉक्टरों और तकनीकी स्टाफ को उद्घाटनकर्ता, मुख्य अतिथि, सम्मानित अतिथि और विशेष अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

मनीष सराफ ने धन्यवाद ज्ञापन दिया जिसमें उन्होंने विशेष रूप से न्यायमूर्ति राजीव रॉय, अन्य न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों और विशेष रूप से पटना से आए डॉक्टरों का विशेष आभार व्यक्त किया जिन्होंने बड़ी संख्या में मरीजों को सहानुभूति और संवेदनशीलता के साथ संभाला। लायंस क्लब और मारवाड़ी समाज की ओर से उन्होंने इस निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर में शामिल सभी लोगों को धन्यवाद दिया।

आज के स्वास्थ्य शिविर में इस अवसर पर सुधांशु कुमार, सुशील कुमार, गजेंद्र कुमार, विवेक सर्राफ, आलोक मंडल और लायंस क्लब के कई सदस्य उपस्थित थे।
📹 Murari Kumar Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times
⛔ पूरे जिले में अभी रात में क्यों हो रही है वाहन चेकिंग?

📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times
⛔ अपराध नियंत्रण की कवायद: मधेपुरा एसपी डॉ संदीप सिंह निकले वाहनों की जाँच करने। क्या कहा मधेपुरा एसपी ने, सुनिए...

📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times
⛔ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पुतला दहन कर किया विरोध दर्ज 

आज दिनांक - 27 सितंबर 2026 को मधेपुरा युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवा नेता निशांत यादव के नेतृत्व में भूपेंद्र चौक पर विरोध प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर SIR के जरिये वोट चोरी कर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए घंटों नारेबाजी कर ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया । 
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर करे युवा कांग्रेस नेता निशांत यादव ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त लोकतंत्र का हत्यारा है, इन्होंने वोट चोरी कर करोड़ों लोगों को अपने मत देने के अधिकार से वंचित किया है । इन्होंने संवैधानिक संस्था के गरिमा को तार - तार किया है । इनकी अविलंब गिरफ्तारी हो। उन्होंने कहां की मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार लगातार चुनाव में भेदभाव पूर्ण नीति अपनाने, सत्ताधारी दल को लाभ पहुंचाने के लिय आनन - फानन में SIR करने के लेकर लगातार विपक्षी नेताओं ने आवाज उठाया है। आज दो चुनाव आयुक्तों की चिट्ठी ने सारा मामला पानी के तरफ साफ कर दिया है। युवा नेता निशांत यादव ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने जानबूझकर अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर SIR की प्रक्रिया को आम मतदाता के लिय जटिल कर दिया । जिस वजह से देश के करोड़ों मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से कट गया और लोग वोट करने के अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित हो गया । 
उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र और संविधान के साथ खिलवाड़ जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अविलंब पद से हटाकर गिरफ्तार कर जेल भेजा जाय अन्यथा लोग चुप नहीं रहेंगे । आज पूरा देश आंदोलित है।

 प्रदर्शन में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस नेता सोनू कुमार, लाल बहादुर कुमार, NSUI जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार मंडल, रणधीर कुमार, आशीष कुमार, अमर कुमार, राहुल कुमार, शंकर कुमार, चंदन कुमार, सुदर्शन कुमार, दीपक कुमार, मिथलेश कुमार, अफरोज, उमेश कुमार, साजन कुमार, सत्यम कुमार समेत दर्जनों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।
⛔ भारतीय शल्य चिकित्सक संघ (बिहार चैप्टर) और आई.एम.ए. (मधेपुरा शाखा) के साथ-साथ लायंस क्लब (मधेपुरा शाखा) द्वारा स्वर्गीय डॉ. अरुण कुमार मंडल की जयंती की पूर्व संध्या पर जीवन सदन, मधेपुरा में एक निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। एएसआई बिहार चैप्टर के सचिव और स्वर्गीय डॉ. ए.के. मंडल के पुत्र डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि आज के स्वास्थ्य जांच शिविर में आईजीआईएमएस, पीएमसीएच और पटना के निजी अस्पतालों के 16 विभागों के 20 डॉक्टरों द्वारा 504 मरीजों का मूल्यांकन किया गया।
(पूरी रिपोर्ट का लिंक कॉमेंट बॉक्स में...)
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मुरलीगंज बाजार में संविधान बचाओ यात्रा निकाली। यात्रा आलमनगर, चौसा, पुरैनी, उदाकिशुनगंज और बिहारीगंज होते हुए मुरलीगंज पहुंची। यहां दुर्गा मंदिर परिसर से यात्रा की शुरुआत हुई। इसके बाद कार्यकर्ता सिनेमा चौक, हरिद्वार चौक, गोल बाजार और हाट बाजार होते हुए बैंगा पुल के समीप पहुंचे, जहां यात्रा का समापन किया गया। इसके बाद यात्रा कुमारखंड के लिए रवाना हो गयी।
(पूरी रिपोर्ट का लिंक कॉमेंट बॉक्स में...)
मुरलीगंज दुर्गा स्थान से अस्पताल और थाना रोड जाने वाले मार्ग में कला भवन के समीप स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर का विशाल पीपल का पेड़ शनिवार को करीब 11 बजे अचानक धराशायी हो गया। दशकों पुराने इस पेड़ के अचानक गिरने से इलाके में अफरातफरी मच गयी। हालांकि, गनीमत रही कि पेड़ पूर्व दिशा की ओर गिरा, जिससे सड़क से गुजर रहे लोग और आसपास रहने वाले लोग इसकी चपेट में आने से बच गये।
(पूरी रिपोर्ट का लिंक कॉमेंट बॉक्स में...)
मधेपुरा जिले के प्रख्यात समाजसेवी एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि स्वर्गीय खंतर प्रसाद यादव के ज्येष्ठ पुत्र तथा आशुतोष यादव के पिता सुखदेव प्रसाद यादव का 24 सितंबर 2026 को निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। स्मृतिशेष सुखदेव प्रसाद यादव एक कर्मठ डाककर्मी एवं समाजसेवी के जाने जाते रहे. वे लंबे समय तक ब्रांच पोस्ट मास्टर के पद पर रहते हुए डाक विभाग में अपनी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सरल व्यवहार के लिए सम्मानित रहे। विभागीय दायित्वों के साथ-साथ सामाजिक जीवन में भी उनकी एक अलग पहचान थी।
(पूरी रिपोर्ट का लिंक कॉमेंट बॉक्स में...)
मुरलीगंज बाजार के जयरामपुर महावीर चौक के समीप शुक्रवार को राज्य कर विभाग पूर्णिया एवं मधेपुरा अंचल की संयुक्त टीम ने किराना व्यवसायी के प्रतिष्ठान और उससे जुड़े तीन गोदामों में सघन जांच की. गुप्त सूचना के आधार पर की गयी विभागीय कार्रवाई दोपहर करीब दो बजे शुरू हुई, जो देर रात करीब 12 बजे तक चली. करीब दस घंटे तक चली जांच में विभागीय अधिकारियों ने कारोबार से जुड़े आय-व्यय, खरीद-बिक्री, स्टॉक और रिटर्न से संबंधित दस्तावेजों को खंगाला.
(पूरी रिपोर्ट का लिंक कॉमेंट बॉक्स में...)
आज ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा ) द्वारा टी. पी. कॉलेज गेट पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतिवाद सभा किया गया. आइसा जिला सचिव पावेल कुमार ने कहा कि भारत के चुनाव आयोग द्वारा जारी बयान खुद आज के 'इंडियन एक्सप्रेस' में प्रकाशित उन तथ्यों की पुष्टि करता है, जिनसे यह स्पष्ट होता है कि आयोग के भीतर गंभीर मतभेद हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका मनमानी भरी रही है। 
(पूरी रिपोर्ट का लिंक कॉमेंट बॉक्स में...)
मुरलीगंज प्रखंड के हरिपुरकला पंचायत के पकीलपार वार्ड नंबर-1 में चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों ने चोरी की बैटरी के साथ एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही सरपंच के दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी।
(पूरी रिपोर्ट का लिंक कॉमेंट बॉक्स में...)
⛔ मधेपुरा : शहर के समाहरणालय वाले क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली विभाग की ओर से रविवार 27 सितंबर 2026 को मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इसके कारण कलेक्ट्रिएट फीडर से जुड़े क्षेत्रों में करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील किया है कि वह बिजली बंद होने से पहले अपने जरूरी काम निपटा लें, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। 

विद्युत कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि कलेक्ट्रिएट फीडर को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक मेंटेनेंस कार्य के लिए बंद रखा जाएगा। इस दौरान कलेक्ट्रिएट से लेकर केशव कन्या उच्च विद्यालय तक के इलाके में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। मेंटेनेंस का काम पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। बिजली कटौती का असर मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 13, 14, 15, 16 एवं 19 में रहने वाले उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। बिजली विभाग ने इन इलाकों के लोगों से कहा है कि वह सुबह 10 बजे से पहले बिजली से जुड़े जरूरी काम पूरा कर लें। खासकर लोगों को सलाह दी गई है कि वह मोटर चलाकर पानी की टंकी भर लें, ताकि बिजली बंद रहने के दौरान पानी की समस्या नहीं हो। इसके अलावा मोबाइल, इन्वर्टर एवं अन्य जरूरी उपकरणों को भी समय रहते चार्ज कर लेने से लोगों को राहत मिलेगी। 

विद्युत कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार ने कहा कि मेंटेनेंस का कार्य बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए किया जा रहा है। निर्धारित समय के दौरान बिजली बंद रहने से लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन काम पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=koshi nis:value=Koshi nis:enabled=true nis:link/> Barrage 
25.09.2026
@12.00 AM
⛔ क्या है कोसी के जलस्तर की स्थिति?
"कोसी के लिए ये सामान्य बात है, लगातार निगरानी की जा रही है, तैयारी पूरी है": अधिकारी
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times
<nis:link nis:type=tag nis:id=koshi nis:value=Koshi nis:enabled=true nis:link/> Barrage 
25.09.2026
@ 09.00 PM
⛔ किरण पब्लिक स्कूल, मधेपुरा में आज विद्यार्थियों के लिए एक विशेष मोटिवेशनल क्लास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राकेश सिंह ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, आत्मविश्वास, अनुशासन, सकारात्मक सोच तथा जीवन में निरंतर प्रयास के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। अपने संबोधन में श्री सिंह ने कहा कि सफलता केवल प्रतिभा से नहीं, बल्कि नियमित परिश्रम, समय के सदुपयोग, आत्मअनुशासन और सकारात्मक दृष्टिकोण से प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को असफलताओं से निराश न होकर उनसे सीख लेने तथा अपने लक्ष्य की दिशा में लगातार आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
(पूरी रिपोर्ट का लिंक कॉमेंट बॉक्स में...)
⛔ Koshi Barrage..
25.09.2026