🔴 अर्राहा के काली पूजा मेला में बनारस के पंडा द्वारा हुई भव्य महा आरती, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
--------------------------------
मधेपुरा जिले के घैलाढ़ प्रखंड के अर्राहा में चल रहे काली पूजा मेला में शुक्रवार की शाम भव्य महा आरती का आयोजन किया गया। बनारस से आए पंडा द्वारा की गई इस महा आरती को देखने के लिए हजारों श्रद्धालु मेला परिसर में उमड़ पड़े।
ढोल-नगाड़े, शंखनाद और जयकारों के बीच जब बनारस के पंडा ने मां काली की महा आरती शुरू की, तो पूरा मेला परिसर भक्तिमय हो गया। गंगा आरती की तर्ज पर हुई इस महा आरती ने सभी का मन मोह लिया।
क्या बोले मेला कमिटी अध्यक्ष राजकिशोर सिंह?
अर्राहा के काली पूजा मेला का इतिहास बहुत पुराना है। श्रद्धालुओं को बनारस की तर्ज पर भव्य महा आरती का दर्शन कराया जाए। बनारस से पंडा बुलाकर महा आरती कराई गई, जिसे श्रद्धालुओं ने खूब सराहा। मेला में सुरक्षा, सफाई और रोशनी की पूरी व्यवस्था की गई है। हम सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हैं।
मेला कमिटी ने बताया कि मेला में झूला, दुकानें,की भी व्यवस्था की गई है।
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times
Ghailarh, Madhepura | Nov 12, 2026