🔴 मधेपुरा में छठ महापर्व के अवसर पर लायंस क्लब मधेपुरा की ओर से जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच छठ पूजा की सभी सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में DSP अजय कुमार शामिल हुए। उन्होंने लायंस क्लब के अध्यक्ष, सचिव और सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि छठ पर्व पर जरूरतमंद व्रतियों को सामग्री उपलब्ध कराना सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि इस मौके पर उन्हें भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया, इसके लिए वे क्लब के आभारी हैं और इस कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें खुशी हुई।
DSP अजय कुमार ने कहा कि लायंस क्लब की तरफ से यह कार्यक्रम पिछले 10 सालों से लगातार चलाया जा रहा है और उन्होंने शुभकामना देते हुए कहा कि आगे भी यह कार्यक्रम इसी तरह चलता रहे।
क्लब के सचिव ने कहा कि हर साल की भांति इस साल भी जरूरतमंद महिलाओं को छठ करने के लिए सहयोग दिया जा रहा है। इस साल से 200 छठ व्रतियों को छठ पूजा की सभी सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि कोई भी जरूरतमंद महिला पूजा से वंचित न रह जाए।लायंस क्लब के सदस्यों ने कहा कि सेवा ही धर्म है और छठ जैसे महापर्व पर जरूरतमंदों की मदद करना ही असली सेवा है।
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times