कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार दोपहर 12 बजे आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर संदीप जी.आर ने पेयजल आपूर्ति और मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में शुद्ध पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।कलेक्टर ने नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।