सागर नगर: पीटीसी मैदान में युवा दिवस पर कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत योग कार्यक्रम में शामिल हुए
युवा दिवस के अवसर पर सोमवार सुबह 9:00 से पीटीसी मैदान में आयोजित योग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि योग से आत्मविश्वास, आत्मशक्ति और स्फूर्ति में वृद्धि होती है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद को युवाओं के साहस, विचार और आत्मबल का प्रतीक बताया।