सागर नगर: करधोनी विवाद में दंपती ने सगे भाई पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एसपी से लगाई गुहार, मामला ग्राम कुल्ल का
बहरोल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुल्ल में करधोनी गिरवी रखने और उसे वापस मांगने पर मारपीट व धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनूप अहिरवार ने अपने सगे बड़े भाई दुर्गाप्रसाद अहिरवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर अनूप अहिरवार और उसकी पत्नी प्रभा अहिरवार सोमवार दोपहर 3 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।