सागर नगर: डायल 112 चालक ने रिश्वत लेकर नौकरी दिलाने और मनमाने स्थानांतरण का आरोप लगाया, SP से शिकायत की
सागर निवासी डायल, 112 के पायलेट फरहान खान ने भर्ती के नाम पर रिश्वत लेने और बाद में मनमाने तरीके से दूसरे जिले में स्थानांतरण करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित चालक ने मामले को सोमवार दोपहर 3:00 बजे एसपी ऑफिस पहुंचकर लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए राशि वापस दिलाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।